- माल सहित चुराई गई दो एक्टिवा भी जप्त भोपाल(ईएमएस)। थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने सतपुडा भवन में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग क्षेत्रो से चुराई गई दो एक्टिवा भी जप्त की है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन फरियादी आनंद बाकेकर पिता मधुकर बाकेकर (32) निवासीशिवाजी नगर ने थाने आकर विशेष कर्तवन्य अधिकारी राज्य परियोजना संचालनालय उच्च शिक्षा विभाग भोपाल का पत्र सौपां था। इसमें लिखा था की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग सतपुडा भवन विंग (ख) मे 2 एसी कापर पाईप 14 अप्रैल की रात और 1 एसीकाउनडोर युनिट 15 अप्रैल को चोरी करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षा कर्मियो द्वारा पकडा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल गिरी पिता दिनेश गिरी (26) निवासी भीम नगर थाना अरेरा हिल्स के रुप में हुई। सख्ती से की गई आगे की पूछताछ में आरोपी से एक 30 हजार कीमत का एसी जप्त किया गया। आगे की पूछताछ में आरोपी ने सतपुडा भवन से पूर्व मे दो एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर टीम ने चोरी किये गये वाहनो को अलग-अलग जगहो से जप्त कर लिया। पुलिस ने बताया की आरोपी विशाल गिरी थाना अरेरा हिल्स का लिस्टेड बदमाश है, उसके विरूद्ध पूर्व से थाना अरेरा हिल्स एवं अन्य थानो में चोरी, नकबजनी एवं मारपीट सहित अन्य धाराओ के 25 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातो के संबध में पूछताछ कर रही है। जुनेद / 17 अप्रैल