क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


- बजरंग दल ने भोपाल में जमकर किया विरोध प्रर्दशन, कॉर्पोरेट जिहाद का आरोप - निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भोपाल(ईएमएस)। महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की इकाई में महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का गंभीर मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले को लेकर राजधानी भोपाल में भी बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एमपी नगर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में पहुचें कार्यकर्ताओ ने इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद, लव जिहाद बंद करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नासिक टीसीएस मामले में सामने आए आरोपों को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने इसे सीधे तौर पर कॉर्पोरेट जिहाद करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने यह भी अपील की कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा भविष्य में ऐसी घिनौनी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। - आई टी कंपनी के टीम लीडर्स और एचआर मैनेजर पर लगे है गंभीर आरोप नासिक टीसीएस कार्यालय से सामने आया है, जहां करीब 8-9 महिला कर्मचारियों और एक पुरुष ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों ने कंपनी के टीम लीडर्स और एचआर मैनेजर पर यौन शोषण, धार्मिक दबाव बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास और संबंध बनाने के लालच में शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया है। जुनेद / 17 अप्रैल