जबलपुर, (ईएमएस)। भारत सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा तक पहुँच को मजबूत करने और पारंपरिक पर निर्भरता कम करने कर के उद्देश्य से, एक समन्वित नीतिगत ढाँचे के तहत पार नैचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार में तेजी लाने का काम शुरू किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। तेज़ी से हो रहे इस विस्तार के तहत, मार्च 2026 के बाद से लगभग 4.40 लाख पीएनजी कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं, जबकि 4.88 लाख अतिरिक्त उपभोक्ताओं ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्टर किया है। घरों तक पीएनजी की पहुँच को और अधिक तेज़ी से बढ़ाने के लिए, सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 को 30 जून 2026 तक आगे बढ़ा दिया है। इस अभियान के द्वारा जल्द से जल्द कनेक्शन देने, माँग बढ़ाने, और केंद्रीय एजेंसियों, सीजीडी संस्थाओं एवं राज्य प्रशासनों के बीच आपसी तालमेल के साथ कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 06.16