ग्वालियर ( ईएमएस ) | दिनांक 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डॉक, मुंबई में जहाज में अग्नि दुर्घटना में 66 फायर सर्विस के कर्मचारियों के शहीद होने की स्मृति में नगर निगम ग्वालियर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक का आयोजन ग्वालियर शहर के नागरिकों, व्यवसायी होटल, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज संचालकों एवं विद्यार्थियों छात्र, छात्राओं को अग्निशमन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के नोडल अधिकारी श्री रजनीश गुप्ता एवं फायर ऑफिसर श्री उमंग प्रधान के निर्देशन में सहायक फायर ऑफिसर श्री जोगेंद्र सिंह, श्री आशिक खान, श्री आशीष तोमर, श्री विष्णु भदौरिया के द्वारा जेएएच अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर, स्टाफ एवं आम नागरिकों द्वारा अग्निशमन उपकरण फायर हाइड्रेंट,फायर होज, फायर एक्सटिंग्विशर्स होज रील, ब्रांच पाइप आदि का उपयोग करना एवं अग्नि से बचाव, सावधानियां बताई गई। अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति दिवस विभिन्न संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।