क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी के निर्देशन में वार्ड 18 में सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने पर दुकानदारें से 2000 रूपये, वार्ड 19 में दूध डेयरी के द्वारा गंदगी फैलाने पर 2000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।