क्षेत्रीय
15-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय कार्यालय क्र-01 के अन्तर्गत आने वाले केपीएस अपार्टमेंट, रेनबो किड्स स्कूल के पास, गालव नगर, चौबीस बीघा वार्ड क्र 04 ग्वालियर पर उक्त अपार्ट्मेन्ट मे बनी अवैध दुकान एवं अवैध फ्लैटों के अंदर रहने वाले व्यक्तियों को उक्त अवैध फ्लैटों दुकान को 2 दिवस के अन्दर खाली करने की हिदायत दी गई कि-आप उक्त अपार्ट्मेन्ट के अन्दर बनी अवैध दुकान, फ्लैटों को स्वेच्छा से 2 दिवस के अन्दर खाली कर स्वेच्छा से हटा ले अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा बिना अनुमति बने फ्लैटों, दुकान एवं अन्य अवैध निर्माण को हटवाने की नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जोन क्र-01 के सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी श्री विशाल गर्ग, मदाखलत निरीक्षक श्री श्रीकान्त सेन, श्री आजाद खान सहित दल (ग्वा.) सहित क्षेत्रीय कार्यालय का सम्बन्धित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसके साथ ही हजीरा चौराहा चार शहर का नाका किलागेट रोड़ इंटेक मैदान के बाहर यातायात में वाधित बने हाथ ठेले वालों को हटवाया गया। मदाखलत अधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह भदौरिया जी के निर्देश पालन में मुरार बारादरी चौराये से सदर बाजार अग्रसेन चौराये तक हाथ ठेले फुटपाथियो और दुकानदारों के समान को रोड पर से हटवाया जाकर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में  मदाखलत निरीक्षक श्री राकेश सिंह चौहान, श्री सुघर सिंह सिसौदिया व दल पूर्व उपस्थित रहा। मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट एवं छापाखाना पर यातायात एवं आमजनों का रास्ता अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपाथियो को हटाया जाकर सामान जप्त करने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।