क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडे को सौंपा गया। जिसमें, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के दौरान आगरा के सिकंदरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जूते चप्पल पहनकर परशुराम चौक पर चढ़कर किए गए सबके आराध्य भगवान महर्षि परशुराम के अपमान की सभी विप्र बन्धुओं ने घोर निंदा करते हुए ज्ञापन में कहा गया कि, इस प्रकार की घटनाएं समाज में वैमनस्यता फैलाती हैं। पंडित उमाकांत पचोरी ने कहा कि, इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए क्योंकि, इस प्रकार के अराजक तत्व कभी भी समाज में माहौल खराब कर सकते हैं। जिन्हें रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित संदीप तिवारी, पंडित प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, पंडित बाल गोविंद शर्मा, पंडित अमित पाराशर, पंडित देवेश पलिया, पंडित मयंक पलिया, पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, पंडित अंकित उपाध्याय, पंडित विक्रम पचौरी, पंडित नरेंद्र वशिष्ठ व अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे। - ईएमएस