क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती तौर पर 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गईं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए 12 से अधिक दमकल वाहन तैनात करने पड़े। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे और सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। आग बुझाने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार, एम्स अस्पताल परिसर से भी पानी लाकर आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया, ताकि आग को जल्द नियंत्रित किया जा सके। इस भीषण आग में गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे टिंबर मार्केट क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। - सत्यप्रकाश(ईएमएस)16 अप्रैल 2026