राज्य
16-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दो हालिया मामलों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के शोषण और ठगी की चिंता बढ़ाई है। ये अपराधी महिलाओं की चुप्पी का फायदा उठाते हैं। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सतर्क रहने और कानूनी मदद लेने की सलाह दी है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया यूं तो नेटवर्किंग बनाने और खुद का दुनिया से परिचय कराने का उम्दा प्लेटफॉर्म है। मगर इस इंटरटेनमेंट कम सोशल नेटवर्किंग की डिजिटल दुनिया में घातक अपराधी जाल बिछाकर बैठे हैं। इन शातिर अपराधियों की बाज सी निगाह आधी आबादी यानी महिला और लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण करने के साथ ही तेजी से अकूत रुपया बनाने की होती है। महाराष्ट्र के अमरावती का अयान अहमद तनवीर से लेकर दिल्ली के शातिर साइबर ठग आनंद जैसे अपराधी हर पल इसी ताक में रहते हैं। हाल के दिनों में महिलाओं और लड़कियों को ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण और ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे देश में चिंता पैदा कर दी है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/अप्रैल /2026