नई दिल्ली (ईएमएस)। एमसीडी में महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव 29 अप्रैल को कराए जाएंगे। इस संबंध में महापौर राजा इकबाल सिंह ने चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। चुनाव के लिए सदन की बैठक भी 29 अप्रैल को बुलाई गई है जबकि अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार चाहें तो तय समय सीमा के भीतर अपना नाम वापस भी ले सकेंगे। निगम सचिव कार्यालय में पार्षद अपने-अपने दलों की ओर से नामांकन दाखिल करेंगे। क्योंकि, एमसीडी में अब एक भी निर्दलीय पार्षद नहीं है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सदन में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। एमसीडी में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने के कारण इन दोनों प्रमुख पदों पर उसकी जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/अप्रैल /2026