भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में पदस्थ रहे श्याम कुमार उदासी प्रवर श्रेणी प्रतिवेदक,वंशपति चर्मकार उप सहायक मार्शल,देवेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-2,श्रीमती रूखसाना बेगम सहायक ग्रेड-2 एवं श्रीमती आशा देवी खेरवार, फर्राश को आज विधान सभा भवन स्थित सभागार में सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विधान सभा सचिवालय में सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत लोक सेवकों का एक साथ विदाई समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। धर्मेंद्र, 16 अप्रैल, 2026