खेल
मुंबई (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 24वें मैच में पंजाब किंग्स को 196 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए। ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 112 और नमन धीर ने 50 रन बनाए। पंजाब से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। समाचार लिखे जाने तक पंजाब ने 5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे । सुबोध/१६ -०४-२०२६