खेल
16-Apr-2026
...


-प्रभसिमरन-अय्यर की फिफ्टी, अर्शदीप को 3 विकेट मुंबई (ईएमएस) । पंजाब किंग्स ने IPL-2026 के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। यह पंजाब की मुंबई पर लगातार तीसरी जीत है। पंजाब ने 196 रन का लक्ष्य 16.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। इस जीत से पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम के पास 9 अंक हो गए हैं। ईएमएस/16 अप्रैल2026