राज्य
17-Apr-2026


पलामू(ईएमएस)।पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया।बिजली दर में बढ़ोतरी,लगातार हो रही बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर पलामू भाजपा ने घेराव किया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। विभाग द्वारा लगातार बिजली कटौती की जा रही है जिससे लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। राज्य के हेमंत सरकार द्वारा बिजली दरो में अत्यधिक वृद्धि कर दी गयी है और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग की जा रही है।इस कारण लोगों को धूप व लू में भी विभाग का चक्कर काटने पर मजबूर हो गये।हेमंत सरकार के राज्य में बिजली विभाग ही नहीं सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आमजन को कठिनाई एवं परेशानी हो रही है।आम लोग सही काम भी नहीं करा पा रहे हैं।हताश व परेशान होकर लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।इन्हीं सब जन समस्याओं को लेकर भाजपा पलामू ने एसी कार्यालय का घेराव किया, ताकि जनहित में बिजली विभाग अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करें अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा।घेराव कार्यक्रम में अरविंद सिंह, भीष्म चौरसिया, अजय सिंह, विश्वजीत पाठक, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, श्रवण गुप्ता, विजय कुशवाहा, जितेंद्र तिवारी, छोटन सिंह, पंकज शर्मा, शुभम प्रसाद, रूपा सिंह, संध्या सिंह, सुमन गुप्ता, मंजू गुप्ता, रूबी सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26