लोहरदगा(ईएमएस)।जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेशानुसार अनुसार और के नेतृत्व मे शुक्रवार को बी एस कॉलेज पिकेट थाना,लोहरदगा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सभी दो पहिया वाहनों के वाहन और चार पहिया वाहनों के वाहन स्वामी को सीट बेल्ट/चालक को सचेत करते हुए सभी सड़क पर वाहनों का परिवहन करने के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन कराना के उद्देश्य से वाहन जांच के तहत दो पहिया वाहनों के वाहन चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग,ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन करना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट एवं अन्य की जांच किया गया जिसमें लगभग कुल -150-200 ( दो पहिया वाहनों और चार पहिया वाहन) की जांच की गई तथा जांच के वाहनों के कागजातों के अभाव में एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने को लेकर कुल 40 दो पहिया वाहनों से कुल-159500/-(एक लाख उनसठ हज़ार पाँच सौ) रुपए का जुर्माना ऑनलाइन ई पॉश मशीन के द्वारा निर्गत किया गया, जांच के क्रम मे पकडे गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए। अपने वाहनों को नियम संगत परिचालन करने को लेकर जागरूक किया गया। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26