ग्वालियर ( ईएमएस ) | बिना सूचना के लम्बे समय से अपने कार्य पर अनुपस्थित रहने पर 9 सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने कार्य पर बिना सूचना के लम्बे समय से अनुपस्थित रहने पर नियमित सफाई कर्मचारी वार्ड 12 सुनील/ सीताराम, नियमित सफाई कर्मचारी वार्ड 55 मनोज/ नत्थन, नियमित सफाई कर्मचारी वार्ड 21 रजत/ ओमकार, नियमित सफाई कर्मचारी वार्ड 52 अजय/ राकेश, विनियमित सफाई कर्मचारी वार्ड 64 पवन/ रंजन, सफाई कर्मचारी वार्ड 29 राजेश/ महेश, सफाई कर्मचारी वार्ड 29 संजय/ सुरेश, सफाई कर्मचारी वार्ड 29 नरेश/ रामचरण एवं सफाई कर्मचारी वार्ड 29 राजीव/ मदन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।