ग्वालियर ( ईएमएस ) | अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में नगर निगम ग्वालियर फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता, महाराजपुरा एयर फोर्स स्टेशन फायर ब्रिगेड के प्रभारी ए.के राय एवं मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया की पुलिस फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी सतीश चतुर्वेदी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीनों विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से अग्नि दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु तत्पर होकर कार्रवाई करने पर सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर तीनों विभागों द्वारा अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। आयोजन एयरफोर्स द्वारा ऑटोमेटिक फायर फाइटिंग रोबोट का प्रदर्शन किया गया। एक्सप्लोसिव आइटम्स, तेल डिपो गैस डिपो आदि भंडारण स्थलों पर जहां फायर कर्मियों की जान को जोखिम रहता है उस जगह पर फायर कर्मियों को ना भेज कर रोबोट के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा सकता है।