राज्य
17-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) उज्जैन महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दम्पति की कार के ब्रेक फेल होने से उसका आज सुबह एक्सीडेंट हो गया। घटना सुबह करीब 8.30 बजे बापट चौराहे के पास सुलभ काम्प्लेक्स की है। गनीमत रही कि कार निर्माणधीन रोड डिवाइडर के टीन शेड से टकराकर रूक गई जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। यातायात जोन-2 के एसीपी लालबहादुर बौद्ध के अनुसार वे प्रभात गश्त पर थे इस दौरान उन्हें घटना की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पता चला कि कार सवार दम्पति बच्चे सहित उज्जैन से लौट रहे थे, तभी चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे से बापट चौराहे की ओर आते हुए सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अचानक कार के ब्रेक में परेशानी आ गई, जिसके चलते चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और कार दूसरी तरफ टीन की चद्दर तोड़कर गार्डन में घुस गई। हादसे के बाद एयरबैग खुल गए। जिसके कारण सभी सुरक्षित बच गए। आनंद पुरोहित/ 17 अप्रैल 2026