राज्य
17-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। दून सुपर कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में दून वैली फुटबाल क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमालयन फुटबाल क्लब को 2-0 से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। यहां पवेलियन ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत दून वैली फुटबाल क्लब की ओर से खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और जोरदार आक्रमणों के दम पर मैच पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा। मैच त्रिलोक सिंह ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को मैच में शुरुआती बढ़त दिलाई। मैच के 72वें मिनट में कुणाल थापा ने एक और गोल करके इस बढ़त को और मजबूत कर दिया, जिससे दून वैली फुटबाल क्लब की जीत पक्की हो गई। इस दौरान मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया। हालांकि, हिमालयन फुटबाल क्लब को उस समय एक झटका लगा, जब खेल के दौरान रेफरी अनुराग थापा ने गणेश को पीला कार्ड दिखा दिया। इस जीत के साथ ही, दून वैली फुटबाल क्लब ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/17 अप्रैल 2026