राज्य
17-Apr-2026


अब से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं भोपाल(ईएमएस)। भोपाल जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, एम.पी. बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी की कक्षायें अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी।इसके साथ कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार इसी समय सीमा के भीतर कक्षाओं का संचालन करेंगे। हालांकि पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक कार्यक्रम पहले की तरह तय समय पर ही आयोजित किए जाएंगे। हरि प्रसाद पाल / 17 अप्रैल, 2026