मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी समस्त पहलुओं की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया भोपाल(ईएमएस)। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य हेतु नगर निगम भोपाल सीमा अंतर्गत आने वाले जोनल/चार्ज कार्यालयों में फील्ड ट्रेनर्स ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण/गणना ब्लाकों के गठन उपरांत शुक्रवार को विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर्स ने सुचारू रूप से कार्य किये जाने हेतु विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। जनगणना संबंधी प्रशिक्षण हेतु प्रत्येक जोन में दो-दो फील्ड ट्रेनर्स ने संबंधित चार्ज के अंतर्गत आने वाले प्रगणक/पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण/मकानों की गणना हेतु गणना ब्लाक गठन करने के उपरांत जोन 01 में राजकुमार वर्मा एवं सुश्री सुषमा सिन्हा, जोन 02 में महेन्द्र कुमार पाटिल एवं सुश्री सरिता सिंह, जोन 03 में परिजात तिवारी एवं दिलीप कुशवाह, जोन 04 में सुश्री पूर्णिमा जैन एवं सुश्री उषा दसोरा, जोन 05 में डॉ. वसीम अंसारी एवं डॉ. आशीष भावलकर, जोन 06 में डॉ. संतोष रलवानिया एवं प्रमोद पंथी, जोन 07 में . जे.एल.मालवीय एवं सुश्री लीना चैकसे, जोन 08 में योगेश कुमार लोखण्डे एवं विजेता भटनागर, जोन 10 में राकेश ग्रहवाल एवं डॉ.. असलम खान, जोन 11 में प्रदीप सोनवाने एवं गौर गुप्ता, जोन 12 में राजेश सोनपुरी एवं डॉ. उमेश कुमार सोनी, जोन 15 में सुश्री फरहा अहमद एवं सुश्री रूबी खंटाल, जोन 16 में योगीराज परते एवं राजकुमार कूनजम, जोन 17 में श्रीमती यशोधरा ब्रिंजल एवं विजय कुमार पांडे, जोन 18 में डॉ.. अखलेश शिंदे एवं डॉ.. सतीश पिपलोद, जोन 19 में विरेन्द्र रनटेके एवं अविनाश कुमार श्रीवास्तव, जोन 20 में सुश्री प्रीती लखेरा एवं सुश्री नीलिमा दास तथा जोन 21 में मनोज मंडल एवं वेंकट बाबू राव सूर्यवंशी ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। हरि प्रसाद पाल / 17 अप्रैल, 2026