राज्य
17-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। गोर्खाली सुधार सभा ने रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अपना 88वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां मानेकशाघ् सभागार में अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने हवन-पूजन के साथ सभी की सुखशांति एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ,कैंट गोर्खाली सुधार सभा केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, विशिष्ट अतिथि सेनि ले. जनरल शक्ति गुरूंग, सेनि ले. जनरल राम सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री एवं उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद ने दीप प्रज्जवलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही 88वें स्थापना दिवस की बधाई दी। महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने अवगत कराया कि गोर्खाली सुधार सभा की स्थापना 17 अप्रैल 1938 को हुई थी। यह संस्था सम्पूर्ण भारतवर्ष में हमारे समुदाय की सबसे पुरानी संस्था है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारी संस्था द्वारा समाज हित के कार्यों जैसे मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति, जरूरतमंद असहायों को आर्थिक सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, बेहद गरीब परिवार में दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सिलाई कढाई प्रशिक्षण, युवाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण, नशा मुक्ति कार्यशाला, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता जागरूकता अभियान, एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम प्रमुखता से हैं जिन पर कार्यरत हैं। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि इस अवसर पर सांस्घ्कृतिक आयोजन में कौसेली सांगितिक ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। नित्या ग्रुप प्रेमनगर द्वारा कृष्ण लीला की सुंदर प्रस्तुति दी गई। नेहरू ग्राम शाखा ने पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटिका, एवं प्रयास जागरूकता मंच द्वारा नशामुक्ति अभियान पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/17 अप्रैल 2026