क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। डॉ. सचिन शर्मा अध्यक्ष, इंदौर पिकलबॉल एसोसिएशन और डॉ. बलवंत सालुंखे सचिव, मध्य प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के मुख्य आतिथ्य में राजेश नगर स्थित फेंटेसो कोर्ट्स पर डिंक सेंट्रल ओपन 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के किड्स कैटेगरी में खासतौर पर खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर प्रकाश श्रीवास्तव, अक्षत शर्मा, आदित्य शर्मा और अजय सिंह रावत मौजूद रहें। - आनंद पुरोहित/ 18 अप्रैल 2026