क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। एक दौर था जब भारतीय फिल्मों सहित हर संगीतमय आयोजन की सफलता हेतु कव्वाली जरूरी हुआ करती थी लेकिन धीरे-धीरे समय बदला और डिस्को, राॅक, पाॅप के इस हो हल्ले में कव्वाली कहीं गुम हो गई। उस दौर को याद करते कव्वाली थीम पर लायंस क्लब ऑफ इंदौर रॉयल्स द्वारा अपने सदस्यों के लिए संगीत से सजी अनूठी संध्या का आयोजन किया गया। इस कव्वाली थीम इवनिंग में आयोजन स्थल को पारंपरिक अंदाज में सजा गया था वहीं कार्यक्रम में संगीत, रोशनी और साज-सज्जा ने शाम को यादगार बना दिया। आयोजन में सभी सदस्य कव्वाल की वेश-भूषा में शामिल हुए और कव्वाली का आनंद लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। सभी ने इसमें अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें सदस्यों ने प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। - आनंद पुरोहित/ 18 अप्रैल 2026