इन्दौर (ईएमएस) श्री एकेडमी कोदरिया के खिलाड़ियों ने 31वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए शानदार प्रदर्शन करते इंदौर जिला बेसबॉल बालक एवं बालिका टीमों के लिए चयनित हो अपना स्थान सुनिश्चित किया। बालक वर्ग में प्रथम सुले, अनिरुद्ध सिंह राठौर, कुनाल पाटीदार, अंश मुकाती, दिव्यांश बालमुकुंद पाटीदार, मंधार चौधरी, हरिओम पटेल, प्रिंस आँजना, रुद्र गोरे, दिव्यांश रवि पाटीदार तथा बालिका वर्ग में गौरी पाटीदार, गुंजन आंजना, अनन्या आंजना, इशिका मसानी, मानवी रेड्डी, निधि पारचे ने यह उपलब्धि हासिल की। इनकी इस उपलब्धि पर इन्दौर जिला बेसबाल संघ के पदाधिकारियों सहित साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। आनंद पुरोहित/ 18 अप्रैल 2026