राज्य
18-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। देश समेत दिल्ली की महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक के संसद से पारित होने की बड़ी उम्मीद थीं। वह इस ऐतिहासिक अवसर को उत्साहपूर्वक मनाने की तैयारी कर रही थीं। उनकी नजरें लोकसभा के सत्र पर थी, जिसपर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तर्कों के तीर छोड़े जा रहे थे। दिल्ली की कई महिलाएं विधेयक पर चर्चा सुनने और इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने संसद भी गई थीं। उन्हें, उम्मीद थी कि दलगत भावना से ऊपर सभी दल इस विधेयक का समर्थन करेंगे। पर, लोकसभा में विधेयक के गिरते ही उन्हें निराशा हाथ लगी। कई महिलाओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ अप्रैल /2026