जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश अमेच्योर शरीर सौष्ठव संघ के कर्मठ एवं जुझारू सदस्य एवं बॉडी बिल्डर (पूर्व मध्यप्रदेश कुमार) आनंद तिवारी का सम्मान विगत 20 वर्षों से मध्यप्रदेश अमेच्योर शरीर सौष्ठव संघ को उनके अतुलनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश अमेच्योर शरीर सौष्ठव संघ आईबीबीएफ के अध्यक्ष सुमित कालिया एवं महासचिव डॉ राकेश तिवारी द्वारा गोरखपुर रतन कॉलोनी स्थित फ़ीनिक्स पोल्ट्री के ऑफिस में गर्मजोशी के साथ किया गया| इस अवसर पर जिला संघ के सचिव सचिन यादव एवं नेशनल रेफरी शकील अनवर उपस्थित थे| इस स्वागत कार्यक्रम के लिए जिला संघ के अध्य्क्ष सौरभ नाटी शर्मा, संरक्षक बी.के.पाठक,अशोक कपूर, अरविंद डहाके, जी.एस .चौहान, डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ प्रशांत मिश्रा, अवधेश यादव, लखन नायक, इंद्रपाल सिंग गोगी, सपन रॉय, एम. एम. सिद्दीकी, राजेश राठौर, अमित सोनकर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, लारेंस मार्टिन,दीनू स्वामी,गोल्डी अब्बासी रॉक्सन सिंह आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की| सुनील साहू / मोनिका / 18 अप्रैल 2026/ 01.31