तेहरान,(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने दुनिया के कई बड़े युद्धों को खत्म कराया है। जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर यह संघर्ष नहीं रुकता, तब करोड़ों लोगों की जान जाती। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने कुल 8 युद्ध खत्म कराए हैं और अगर ईरान-लेबनान को जोड़ने पर यह संख्या 10 तक पहुंचती है। ट्रंप ने कि अमेरिका ने इजरायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक युद्धविराम कराने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने बताया कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और जल्द ही कोई बड़ा समझौता हो सकता है। होर्मुज को लेकर भी ट्रंप ने कहा कि यह अब पूरी तरह खुला है और व्यापार के लिए सुरक्षित है। यह जलमार्ग दुनिया के तेल व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका की नौसेना की मौजूदगी तब तक बनी रहेगी, जब तक ईरान के साथ समझौता पूरी तरह पूरा नहीं होता। वहीं ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी नहीं खोली गई है, तब हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि ईरान के साथ समझौता पूरी तरह पूरा होने तक ईरान जाने वाले जहाजों पर लगी पाबंदी रहेगी। इस पर ईरान की संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार गालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका ने नाकेबंदी जारी रखी, तब हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा। ईरान ने फिर से बंद किया होर्मुज ईरान ने समझौतों के अनुसार, होर्मुज से सीमित संख्या में जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जाहिर की थी, लेकिन अमेरिका ने अपने दायित्वों को पूरा नहीं किया। इसलिए, होर्मुज अब फिर से बंद हो गया है और यहां से गुजरने के लिए ईरान की मंजूरी जरूरी है। आशीष दुबे / 18 अप्रैल 2026