राज्य
18-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) योगी मनोज गर्ग द्वारा योग टेंपल आयुर्वेद पंचकर्म एवं नेचुरोपैथी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में 13 साजननगर, नवलखा पर कल 20 अप्रैल से निशुल्क योग एवं मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 25 अप्रैल तक आयोजित इस कैंप में प्रतिदिन निशुल्क योग एवं मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मनोज गर्ग के अनुसार योग मनुष्य के स्वास्थ्य के साथ साथ समग्र विकास में सहायता करता है। बढ़ते शारीरिक और मानसिक रोगों की रोकथाम में योग ही एकमात्र उपाय है। आनंद पुरोहित/ 18 अप्रैल 2026