राज्य
18-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज मामले में चलती कार में लगीं आग से अफरातफरी के माहौल में हड़कंप मच गया। घटना कल देर रात रेडिसन चौराहे से बांबे हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग की है। घटना के समय कार में एक ही परिवार के कार मालिक सहित उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी और बेटी सवार थे जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी को सुरक्षित हैं किसी को भी चोट नहीं आई। इस दौरान मौके से गुजर रहे एक पानी के टैंकर ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभा जलती कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 18 अप्रैल 2026