7 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भागे थे सिंगरौली(ईएमएस)। सिंगरौली जिले में शुक्रवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच डकैत बंदूक की नोक पर घुसकर लगभग 7 किलो सोना और 20 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष खत्री ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस की मेहनत लाई रंग वारदात को 24 घंटे बीतने से पहले डकैती का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 14 लाख रुपए कैश 70 लाख का सोना बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है, जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा होगा। आरोपियों की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम सिंगरौली में बैंक में लूट की वारदात करने वाले आरोपियों पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। जो भी कोई आरोपी की सूचना देता है तो उसे यह इनाम दिया जाएगा। सिंगरौली जिले के मुख्यालय बढ़ाने स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े, दोपहर 12:30 बजे 20 लाख नगर और 7 किलो से ज्यादा सोने की हुई लूट, इस घटना की जानकारी जैसे ही सिंगरौली जिले के कोतवाली पुलिस को हुई, इसके बाद सिंगरौली पुलिस एक्टिव हुई और शहर में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश में जुट गई। विनोद उपाध्याय / 18 अप्रैल, 2026