राज्य
18-Apr-2026
...


बड़ी संख्या में हटाए अतिक्रमण, ठेले, पान पार्लर, भट्टी, फ्रिज सहित अन्य प्रकार का समान किया जप्त भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत कोलार रोड गरीब नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बना चबूतरा तोड़ा साथ ही महाबलीपुरम क्षेत्र में दुकान 01 शटर, लोहे की जाली लगा गेट हटवाया। निगम अमले ने दामखेड़ा में अवैध रूप से बनीं 01 दीवार तोड़ी और बसंतकुंज में अवैध रूप से बंद किये गये रास्ते को भी खुलवाने की कार्यवाही की साथ ही मार्गों व सर्विस लेन में अवैध रूप से खड़े दो पहिया, चार पहिया वाहनों को हटवाने की कार्यवाही की और बड़ी संख्या में ठेले, पान पार्लर सहित अन्य प्रकार के दुकानों आदि के अतिक्रमणों को हटाया और ठेले, पान पार्लर, भट्टी, फ्रिज आदि सामान जप्त किया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार गरीब नगर, महाबलीपुरम, दामखेड़ा, मंदाकिनी चौराहा, ललिता नगर, डी-मार्ट, भारत माता चौराहा, सूरज नगर, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, काटजू हास्पिटल, न्यू मार्केट पोस्ट आफिस, सब्जी मण्डी, हनुमान मंदिर, न्यू मार्केट पिंक पार्किग, वल्लभ भवन, लिंक रोड नंबर-02, 05 नंबर स्टॉप, भरत नगर बसंतकुंज, एम.पी.नगर, शिवाय काम्पलेक्स, रायसेन रोड पटेल नगर, आईटीआई, अप्सरा टाकीज, प्रभात चौराहा, पुष्पा नगर, सेमरा, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर-1, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर-06, बरखेड़ी रसीदिया स्कूल, बरखेड़ी फाटक, जहांगीराबाद, रफीकिया स्कूल, एलबीएस हास्पिटल रोड, पीरगेट, डीआईजी बंगला आदि क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही के तहत बरखेड़ी फाटक क्षेत्र में सर्विस रोड पर खड़े आवागमन में बाधक 05 चार पहिया वाहन, 07 लोडिंग आटो तथा दुकानों के सामने अवैध रूप से लगाये 03 शेड भी तोड़े। निगम अमले ने झदा कब्रिस्तान क्षेत्र में आवागमन में बाधक 03 चार पहिया वाहन, न्यू मार्केट सब्जी मंडी क्षेत्र से 10 दो पहिया वाहन हटवाने की कार्यवाही की। निगम अमले ने रफीकिया स्कूल रोड से 04 फ्रिज जप्त किये तथा विभिन्न क्षेत्रों से 08 ठेले, 01 पान पार्लर, 01 भट्टी, 03 टेबिल, 03 स्टैण्ड, 10 बोर्ड, 04 प्लास्टिक कैरेड, 02 काउंटर, 02 लोहे की जालियां सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। हरि प्रसाद पाल / 18 अप्रैल, 2026