नई दिल्ली (ईएमएस)। इराक कुछ ही दिनों में सभी फील्ड से तेल एक्सपोर्ट फिर से शुरू कर देगा। इराक के तेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इराक ने शुक्रवार को दक्षिणी तेल एक्सपोर्ट फिर से शुरू कर दिया है, जो होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग में रुकावट के कारण एक महीने से ज्यादा समय तक रुका रहा था। इसके अलावा एक टैंकर ने क्रूड लोड करना शुरू कर दिया है। इराक का 90 फीसदी कच्चा तेल होर्मुज के रास्ते से जाता है। निर्यात रुकने से इराक के स्टोरेज टैंक अपनी अधिकतम क्षमता तक भर गए थे। इस कारण इराक को अपने दक्षिणी तेल क्षेत्रों (जैसे रुमैला) में उत्पादन में 80% तक की कटौती करनी पड़ी थी। ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया गया, जिसका असर इराक के तेल निर्यात पर हुआ। सुबोध/१८ -०४-२०२६