खेल
19-Apr-2026
...


सीएसके प्रबंधन ने युवा बल्लेबाज की फिटनेस को खतरे में डाला नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को चोट के बाद भी बल्लेबाजी के लिए भेजने पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है। अश्विन के अनुसार सीएसके टीम इस प्रकार खिलाड़ियों की फिटनेस से खेल रही है। अश्विन ने ये बात बल्लेबाज आयुष को फिट नहीं होने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाज के लिए भेजने को लेकर उठायी। अश्विन के अनुसार आयुष को खड़े रहने में परेशानी हो रही थी फिर भी टीम प्रबंधन ने उन्हें खेलने के लिए भेजा। इस प्रकार किसी खिलाड़ी की फिटने को खतरे में डालना बेहद नुकसानदेह है। चोटिल खिलाड़ी को कोच और कप्तान बाहर बुला सकते थे पर ऐसा नहीं किया गया। इससे अश्विन बेहद नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि म्हात्रे भारी नी स्ट्रैप पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। पिछले कुछ मैचों में उन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा गया था। पावरप्ले के दौरान ही वह विकेटों के बीच दौड़ते समय पर लंगड़ाते दिखे। फिजियो ने मैदान पर आकर उनका इलाज किया, पर उन्हें बल्लेबाजी जारी को कहा गया। . स्थिति तब और बिगड़ गई जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उन्हें एक रन लेने को कहा। ऐेसे में म्हात्रे दौड़ने के समय दर्द में दिखे। वह किस प्रकार रनआउट होने से बचे। अगली ही गेंद पर वह शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गये। आयुष ने 17 गेंद पर 30 रन बनाये। इसी को लेकर पूर्व स्पिनर ने सीएसके प्रबंधन पर निशाना साधा। साथ ही कहा “आयुष म्हात्रे की चोट कैसी है मुझे नहीं पता पर उम्मीद है कि वह जल्द मैदान पर फिट होकर लौटेंगे। जिस प्रकार व मैदान पर लंगडा़ते दिखे उससे मुझे डर है कि वह कुछ समय के लिए बाहर भी हो सकते हैं. जब वह बल्लेबाजी करने आए, तो उनके घुटने पर पट्टी बंधी थ। पिछले 2-3 मैचों से वह इम्पैक्ट सब के तौर पर खेल रहे हैं, लोग पूछ रहे हैं, ‘वह इम्पैक्ट प्लेयर क्यों हैं? क्या वह अच्छे फील्डर नहीं हैं?’ उनकी चोट चिंता का विषय रही है।” ‘उन्हें रिटायर्ड हर्ट कर देना चाहिए था’ अश्विन ने मेडिकल टीम के इस युवा बल्लेबाज को खिंचाव होने की बात कहने पर भी सवाल उठाए। “यह खिंचाव नहीं हो सकता, क्योंकि उन्होंने फील्डिंग ही नहीं की थी। अगर फील्डिंग न करने के बावजूद क्रैम्प आ गया, तो उनकी हाइड्रेशन देखनी होगी। चलिए मान लेते हैं कि यह चोट थी। फिजियो आकर देख चुके थे, वह बुरी तरह लंगड़ा रहे थे, फिर भी उन्हें एक और गेंद खेलने और विकेटों के बीच दौड़ने के लिए कहा गया जबकि उन्हें रिटायर्ड हर्ट कर दिया जाना चाहिये था।” ईएमएस 19 अप्रैल 2026