शाम 7:30 बजे से शुरु होगा मैच अहमदाबाद (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस की टीम सोमवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में उतर रही गुजरात ने शुरुआती झटकों से वापसी करते हुए पिछले तीन मैचों में शानदार जीत हासिल की है। जिससे उसके हौंसले बुलंद हैं। टीम के पास बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्श और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज जबकि गेंदबाजी मे प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा राशिद खाना जैसे गेंदबाज हैं। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है। उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। जिससे टीम दबाव में है और वह किसी भी हाल में इस मैच में जीत चाहेंगी। टीम की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी है जिसे उसे दूर करना होगा। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण ये मैच नहीं खेल पायेंगे। ऐसे में टीम की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। टीम के पास सूर्यकुमार याद जैसे बल्लेबाज और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज हैं पर इसके बाद भी उसका अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अपने पिछले पांच मैचों में से चार हारी है। वह घरेलू मैदान में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। यहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए चारों मैच जीते हैं, जिससे इस मुकाबले में गुजरात को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अब तक दोनो के बीच 5 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 5 गुजरात जबकि 3 मुम्बई ने जीते हैं। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है। ऐसे में यहां बड़ा स्कोर बनना तय है। यहां का औसत स्कोर 200 के करीब है। दोनो ही टीमों की संभावित अंतिम ग्यारह गुजरात टाइटंस शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह गिरजा/ ईएमएस 19 अप्रैल 2026