खेल
19-Apr-2026


न्यू चंडीगढ़ (ईएमएस)। आईपीएल के एक 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दे दिया। न्यू चंडीगढ़ में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बॉलिंग चुनी। पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह इस सीजन का बेस्ट स्कोर है। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 93 और कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में तीसरी ही बार 150 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हुई। लखनऊ से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। सुबोध/१९ -०४-२०२६