खेल
कोलकाता (ईएमएस)। आईपीएल के एक रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 155/9 ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम की जीत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली। इससे पहले बालेबाजी करने उतरी राजस्थान के वैभव-यशस्वी के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। टीम के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, शिमरोन हेटमायर ने 15 और रियान पराग ने 12 रन बनाए। पांच बैटर्स सिंगल डीजिट में आउट हुए। सुबोध/१९ -०४-२०२६