राज्य
19-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नलिया बाखल स्थित अति प्राचीन परशुराम मंदिर में वरिष्ठ ब्राह्मण जनों द्वारा परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का पूजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री परशुराम भक्त मंडल के पंडित श्रीकृष्ण राय पुरोहित (लाला गुरुजी), महेश शर्मा व सुनील शर्मा, पंडित उमेश मिश्रा, गोविंद राय पुरोहित, रवि राय पुरोहित, संदीप मिश्रा, पंडित उमंग मिश्रा, उत्कर्ष राय पुरोहित, हार्दिक राय पुरोहित, चंकी बाजपेई ने बताया कि 70 वर्षों से परशुराम भक्त मंडल परशुराम का जन्मोत्सव मना रहा है। इस वर्ष प्रातः अभिषेक और पूजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन करते जय परशुराम के नारे लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। आनंद पुरोहित/ 19 अप्रैल 2026