राज्य
19-Apr-2026


*सम्बन्धित धनराशि ₹47356/- को थाना हलिया साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस* *शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे* मीरजापुर (ईएमएस)। साईबर फ्रांड मामले में दिनांकः21.02.2026 को आवेदक मुकेश कुमार चौबे निवासी ग्राम डोहर थाना हलिया मीरजापुर द्वारा UPI के माध्यम से ₹47,365/- का ऑनलाइन फ्राड होने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल शिकायत संख्या-33102260040569 दर्ज करायी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना हलिया पर सूचना प्राप्त होने पर थाना हलिया साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में थाना हलिया साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में पीड़ित के खाते में धनराशि ₹35,706/- वापस कराया गया । पूर्व में कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में धनराशि ₹11,650/- वापस करायी जा चुकी है । इस प्रकार पीड़ित के खाते में फ्राड की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹47,356/- वापसी करायी गयी। खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना हलिया साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । थाना हलिया साइबर सेल टीम उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष हलिया, मीरजापुर । आरक्षी विश्वनाथ प्रताप, थाना हलिया, मीरजापुर । ईएमएस/मोहने/ 19 अप्रैल 2026