राज्य
19-Apr-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सप्त सरोवर के अखंड परमधाम में सद्गुरुदेव भगवान की 71वीं संन्यास जयंती महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण बिल का विरोध करने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया, वहीं उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड भंग करने का सरकार के निर्णय का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि उत्तराखण्ड के भीतर कई सालों से चल रहे मदरसा बोर्डो में इस बार 2026 जुलाई से राज्य में संचालित मदरसा बोर्डो में अब उत्तराखण्ड शिक्षा बोर्ड के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम को पढाया जाएगा। जिन मदरसों में इस पाठ्यक्रम को नहीं पढाया जाएगा उन मदरसा बोर्डो को बंद कर दिया जाएगा। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 अप्रैल 2026