राज्य
19-Apr-2026


*शशि भूषणदूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे* मीरजापुर (ईएमएस)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दृष्टिबाधित बालिकाओं हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कॉलेज दीपनगर, मीरजापुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा-01 से कक्षा-12 तक नवीन प्रवेश प्रारभ्भ है। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कॉलेज कॉलेज में बालिकाओं को अनेक निःशुल्क सुविधायें उपलब्ध है जैसे-आवासीय सुविधा के साथ-साथ छात्राओं को यूनिफार्म, पुस्तकें, पौष्टिक भोजन, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल सामग्री, पेयजल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था है। इच्छुक माता-पिता अपने दृष्टिबाधित बालिकाओं को उक्त कॉलेज में कक्षा-01 से 12 तक प्रवेश करा सकते हैं। नवीन प्रवेश हेतु बालिका एवं अभिभावक के वांछित अभिलेख- बलिका का आधार कार्ड एवं उनके माता-पिता का अधार कार्ड। बालिकों का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र।माता-पिता का आय प्रमाण पत्र।बालिका एवं माता-पिता की रंगीन पासपोर्ट साईज 06 फोटोग्राफ।राशन कार्ड यदि हो। बालिका का ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट। इस आशय की जानकारी जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय द्वारा जारी एक प्रेस विग्यप्ति मे दी गयी है। ईएमएस/मोहने/ 19 अप्रैल 2026