व्यापार
20-Apr-2026


- क्रिप्टोकरेंसी जीनियस टर्मिनल ने निवेशकों को 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न ‎दिया नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक बार फिर निराशा का माहौल है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 1.30 फीसदी गिरकर लगभग 2.52 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया, जिससे ‎बिटकाइन और इथे‎रियम सहित अधिकांश प्रमुख डिजिटल संपत्तियों में गिरावट दर्ज की गई। इस मंदी के दौर में भी एक अज्ञात क्रिप्टोकरेंसी जीनियस टर्मिनल ने पिछले सात दिनों में निवेशकों को 227 फीसदी से अधिक का शानदार रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण में लगभग 1.30 फीसदी की कमी आई है, जिससे यह 2.52 ट्रिलियन डॉलर पर स्थिर हो गया है। बाजार में कमजोरी के बावजूद सोमवार सुबह फियर एंड ग्रीड इंडेक्स में 1 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 51 पर पहुंच गया, जो निवेशकों के बीच एक न्यूट्रल भावना को दर्शाता है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले सप्ताह के मुकाबले लगभग स्थिर बना हुआ है। इस गिरावट का सबसे बड़ा असर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पर देखने को मिला। बाजार की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन करीब 1.5 फीसदी टूटकर 74,595 डॉलर पर आ गई, जबकि एथेरियम में लगभग 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 2,283 डॉलर हो गई। अन्य प्रमुख डिजिटल संपत्तियों जैसे एक्सआरपी, सोलोना और हाइपर‎लिक्विड में भी 1.5 से लेकर 5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। ऐसे गिरते बाजार में जहां अधिकांश निवेशक नुकसान झेल रहे थे, वहीं जीनियस टर्मिनल नामक क्रिप्टोकरेंसी ने असाधारण प्रदर्शन किया। पिछले 7 दिनों में इस कॉइन ने निवेशकों को 227 फीसदी से अधिक का चौंका देने वाला रिटर्न दिया, जिसका मतलब है कि यदि किसी ने इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह बढ़कर तीन लाख रुपये से अधिक हो सकता था। हालांकि, पिछले 24 घंटों में इसमें 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और इसकी कीमत घटकर लगभग 0.6271 डॉलर पर आ गई। बाजार की इस मंदी के बावजूद, कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी ने भी सकारात्मक प्रदर्शन किया। सतीश मोरे/20अप्रैल ---