*धनराशि साठ हजार पीड़ितों के खाते में कराया गया वापस* *शशि भूषण दूबे कंचनीय संतोष यादव डंगहर* मीरजापुर (ईएमएस)। दिनांकः06.02.2024 को आवेदक संत कुमार उपाध्याय, निवासी ग्राम बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा अस्पताल में पंजीकरण के नाम पर संदिग्ध लिंक भेजकर उनके खाते से ₹1,28,000/- की ठगी करने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33102240016155 दर्ज करायी गयी थी तथा दिनांकः06.02.2026 को आवेदक कन्हैया लाल निवासी रामचन्दरपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से मोबाइल एवं आधार कार्ड लेकर खाते से धनराशि ₹70,000/- अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर लेने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23102260024395 दर्ज करायी गयी थी । उक्त प्रकरण में थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान शिकायत संख्या 33102240016155 उपरोक्त घटना में पूर्व में ₹51,000/- वापस कराया गया है तथा आज दिनांक 20.04.2026 को ₹27,000/-, इस प्रकार से कुल धनराशि ₹78,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराया गया तथा शिकायत संख्या 23102260024395 उपरोक्त घटना में धनराशि ₹33,229/- को पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी, शेष धनराशि के सम्बंध में जाँच प्रचलित है । धनराशि खाते में वापस प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना कछवां साइबर सेल टीम निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक कछवां, मीरजापुर । वरिष्ठ उप निरीछक अनिल कुमार चौबे व आरक्षी संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवां, मीरजापुर । ईएमएस/मोहने/ 20 अप्रैल 2026