राज्य
20-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आज बाबा गोपेश्वर नाथ महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। समिति के अनुसार बाबा महादेव सायं 4 बजे पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।शोभायात्रा का शुभारंभ बागला कॉलेज रोड स्थित रेलवे सिटी फाटक के निकट गोपेश्वर महादेव मंदिर से होगा। यात्रा सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैंडू गेट और सरक्यूलर रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पर पहुंचेगी।इससे पूर्व 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में गणेश पूजन और रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही 22 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से हरिनाम संकीर्तन तथा 23 अप्रैल को सायं 6 बजे से छप्पन भोग और फूल बंगला दर्शन के साथ प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाएं। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 20 अप्रैल 2026