हाथरस (ईएमएस)। ।अक्षय तृतीया के अवसर पर नेकी की दुकान संस्था द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर ठंडे एवं मीठे जल वितरण की सेवा शुरू की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत ने फीता काटकर किया।भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा का यात्रियों और स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया। बड़ी संख्या में लोगों ने मीठे शरबत का सेवन किया और संस्था की पहल की सराहना की।संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बताया कि प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार जल वितरण सेवा जारी रखी जाएगी, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।इस अवसर पर महेंद्र लामा, जनप्रिय, मुकेश कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धरणेंद्र कुमार जैन, अभिमन्यु भारद्वाज, अतुल आंधिवाल, के.के. शर्मा, अश्वनी शर्मा, हरि राम वार्ष्णेय, अंशुल महेश्वरी, पुष्पांकर जैन, मनमोहन अग्रवाल, चंद्र मोहन गुप्ता, नीरू वार्ष्णेय, निरंजन वर्मा, आकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 20 अप्रैल 2026