राज्य
20-Apr-2026


-- गिरफ्त में आरोपी हाथरस (ईएमएस)। पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में कोतवाली नगर पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को आगरा निवासी नीतू शर्मा ने थाना सहपऊ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की 6 अप्रैल की रात मकान कब्जाने की नीयत से हत्या कर दी गई। विवेचना के दौरान घटना स्थल कोतवाली नगर क्षेत्र में पाए जाने पर मामला वहां स्थानांतरित किया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 20 अप्रैल को कोतवाली नगर पुलिस ने कन्हैया पुत्र मुरारी लाल निवासी दिल्ली वाला चौक, हाथरस को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक इससे पहले इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद कुल 11 आरोपी हिरासत में हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव और उनकी टीम शामिल रही। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 20 अप्रैल 2026