खेल
अहमदाबाद (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 19वें सीजन के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 200 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने आईपीएल में पहला शतक लगाया। उन्होंने 45 बॉल पर 101 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने 45 रन बनाए। गुजरात से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। सुबोध/२० -०४-२०२६