--गुरुजी शाखा के वार्षिक उत्सव में पधारे अतिथि हाथरस (ईएमएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिजरौली स्थित गुरुजी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम, दंड प्रहार और नियुद्ध के प्रदर्शन कर अनुशासन और कौशल का परिचय दिया।उत्सव का शुभारंभ जिला प्रचारक जय किशोर और नगर संघ चालक डॉ. पी.पी. सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक जय किशोर ने कहा कि शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और संस्कारों का विकास होता है। शाखा में सामाजिक समरसता के साथ स्वयंसेवक एक-दूसरे से जुड़ते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।उन्होंने कहा कि संघ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और शताब्दी वर्ष के तहत ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से संस्कारित समाज के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही स्वदेशी, स्वधर्म, स्वराज और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह अमित गौतम ने किया। इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम, विपिन, राजू, शरद तिवारी, रामहरी चाहर, अशोक गौड़, कृष्ण गोपाल, अरविंद, हरेंद्र सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 20 अप्रैल 2026