अंतर्राष्ट्रीय
21-Apr-2026


- महंगाई की मार से छोड़ रहे हैं अमेरिका - जहां महंगाई कम, वहां ले रहे नागरिकता वॉशिंगटन (ईएमएस)। बढ़ती महंगाई और ऊंची जीवन-यापन लागत के कारण करीब 55 लाख अमेरिकी नागरिक विदेशों में रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में घर, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिससे मध्यम वर्ग पर दबाव बढ़ा है। कई अमेरिकी सस्ते देशों में बसकर बेहतर जीवन स्तर और बचत का विकल्प चुन रहे हैं। महामारी के बाद रिमोट वर्क संस्कृति के विस्तार ने इस प्रवृत्ति को और तेज किया है। डिजिटल नोमैड के रूप में काम कर रहे लोग कम लागत वाले देशों—जैसे मेक्सिको, पुर्तगाल, थाईलैंड और जॉर्जिया—में रहकर आय अर्जित कर रहे हैं। वहां कम टैक्स, सस्ती रिहाइश और बेहतर जीवनशैली उन्हें आकर्षित कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल अस्थायी प्रवास नहीं, बल्कि दीर्घकालिक बसावट का रुझान बनता जा रहा है। कई अमेरिकी अब कम महंगाई वाले देशों की स्थायी नागरिकता या रेजिडेंसी भी ले रहे हैं, ताकि भविष्य में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित कर सकें। नंदिनी परसाई/21 अप्रैल 2026