- पृथ्वी से लिया चंद्रमा का अद्भुत दृश्य वॉशिंगटन (ईएमएस)। अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है। करीब 2.5 लाख मील की दूरी से चंद्रमा और पृथ्वी का दुर्लभ दृश्य स्मार्ट फोन और एआई तकनीक की मदद से कैद किया गया। यह तस्वीर आर्टेमिस-2 मिशन के दौरान अंतरिक्ष यान से ली गई, जब अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे थे। खास बात यह रही कि सामान्य स्मार्टफोन को उन्नत एआई प्रोसेसिंग के साथ इस्तेमाल किया गया, जिससे दूर स्थित पृथ्वी और चंद्र सतह का स्पष्ट और शानदार दृश्य सामने आया। तस्वीर में चंद्रमा के पास ‘डूबती’ हुई पृथ्वी दिखाई दे रही है, जो बेहद दुर्लभ खगोलीय दृश्य माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तरह की तस्वीरें अंतरिक्ष अभियानों को आम लोगों से जोड़ने और तकनीक की क्षमता दिखाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह उपलब्धि आधुनिक तकनीक और अंतरिक्ष विज्ञान के संगम का प्रतीक है। नंदिनी परसाई/ 21 अप्रैल 2026